Site icon techarya.pro

UP Home Guard Answer Key 2026 OUT: जारी हुई यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से चेक करें

UP Home Guard Answer Key 2026 OUT

UP Home Guard Answer Key 2026 Out Check: यूपी होमगार्ड भर्ती की उत्तर कुंजी जारी हो गई है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से प्रोविजनल आंसर-की चेक कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल गई है।

UP Home guard Answer Key 2026 Out: यूपी होमगार्ड का पेपर दिया है और आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 7 मई को यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से होमगार्ड की शिफ्ट वाइज उत्तर कुंजी देख सकते हैं। इसके लिए खबर में सीधा लिंक भी दिया गया है। उत्तर देखने के साथ अभ्यर्थियों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी ओपन कर दी गई है।

यूपी होमगार्ड के 41 हजार से अधिक पदों पर 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। दो पालियों में एग्जाम लिया गया था। अब 6 पालियों के प्रश्नों तथा आंसर-की भर्ती बोर्ड ने वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी हैं। यूपीआरपीपीबी ने इससे संबंधित एक नोटिस भी जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि आपत्ति 7 मई से लास्ट डेट 10 मई 2026 की मध्य रात्रि तक स्वीकार की जाएगी।

How to check UP Home Guard Answer Key 2026: होमगार्ड आंसर-की कैसे देखें?

यूपी होमगार्ड की उत्तर कुंजी देखने के लिए आपको नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

यूपी होमगार्ड आंसर-की डायरेक्ट लिंक – UP Home Guard Answer key 2026 Download Link

ऑब्जेक्शन करने के लिए आपके पास सही रेफरेंस होना जरूरी है। इसके बाद लिंक पर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, प्रश्न पुस्तिका क्रंमाक लॉगइन करना होगा। जिस प्रश्न पर आपत्ति की है, उसपर एक बार ही आपके द्वारा ऑब्जेक्शन किया जा सकेगा। आपत्ति की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। यह रजिस्ट्री, डाक, ईमेल आदि के जरिए नहीं ली जाएगी।

अगर आपको होमगार्ड सरकारी नौकरी आंसर की या इससे जुड़ी किसी तरह की समस्या आती है तो आप 10 मई से पहले अपना नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, कोड/पता, परीक्षा का दिनांक, शिफ्ट की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क कर सकते हैं या sampark@uppbpb.gov.in मेल कर सकते हैं।

More-

Exit mobile version